|
अति गुह्यतमं विप्र सर्वभूतोपकारकम्। |
देवी कवच का अर्थ
1. प्रथम शैलपुत्री हैं, द्वितीय ब्रह्मचारिणी हैं तृतीय देवी का स्वरूप चन्द्रघण्टा है, कूष्माण्डा चौथास्वरूप है, पाँचवीं स्कन्दमाता हैं, छठवीं कात्यायनी हैं, सातवीं कालरात्री हैं और महागौरी आठवीं हैं, नवमीं सिद्धिदात्री हैं – इस प्रकार देवी के नव स्वरूप कहे गये हैं (प्रसिद्ध हैं) ।
|
हे विप्रवर! देवी का यह कवच अत्यन्त गुह्य तथा सभी भूतों का उपकारक है, हे महामुनि इसे सुनें । |
2.देवी के ये नाम महात्मा ब्रह्मा(वेद) के द्वारा वर्णित हैं।
जो विषम परिस्थिति में दुर्गम स्थल पर या भय या अधिक दुःख से त्रस्त(आर्त) होकर देवी
की शरण में आते हैं
उनका रण में या संकट में किसी प्रकार का (कुछ भी) अशुभ नहीं होता है
न ही उनकी च्युति(अपद) होती है और न ही उन्हें किसी प्रकार का शोक, दुःख, भय
प्राप्त होता है।
देवी के अन्य नाम
ॐ जयन्ती मङ्गला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तु ते।।
जयन्ती, मङ्गला, काली, भद्रकाली, कपालिनी, दुर्गा, क्षमा, शिवा, धात्री, स्वाहा तथा
स्वधा इन ग्यारह नामों से जो देवी प्रसिद्ध हैं, उन्हें नमस्कार है।